Posts

Showing posts from June, 2020

और में पियानो (कीबोर्ड) ले आया.

खाली बैठे आदमी के पास एक काम बहुत बढ़िया होता है. अतिशयोक्तिपूर्ण सोच. वह सोचता है की जगत में कोई भी काम कठिन नहीं है ( मानस ही पढ़ ले, लेकिन खाली है, कैसे पढ़ेगा ). तो बस अपन भी खाली बैठे थे एक दिन और मन में आ गया, अब हम पियानो बजायेंगे. सीखेंगे नहीं, बजायेंगे. बस ऑनलाइन दुकान पर आर्डर प्लेस कर पियानो आने की प्रतीक्षा करने लगे. संगीत से हमारे खानदान का दूर दूर तक लेना देना नहीं है. गायन के नाम पर केवल मानस पाठ होता है और आरती.  खैर अब पियानो आ गया. २ ४ आसान धुन जो बचपन में कभी खिलौने वाले पियानो पर बजाये थे उसको ३ ४ बार बजा के उस दिन को विराम दे दिया, सोचा मोजार्ट कल बनेंगे अब. अब खाली आदमी की दशा देखिये, जब भी कोई फर्जी काज हाथ में लेता, तो नाना प्रकार के और फर्जी काज उसे याद आने लगते हैं. अगले दिन ऐसे ही किसी फर्जी काज में व्यस्त हो गया अगले दिन पर मोजार्ट को टाल कर. फिर अगला दिन आया, फिर कोई फर्जी कार्य, फिर असली कार्य. होते करते हुआ ये की वह पियानो वैसे का वैसा वहीँ प्रतीक्षारत रह गया, और में उस कमरे में भी गिनती के १० बार गया. महीने साल हो गए और में भूल गया की ऐसी कोई वस्...

प्रेम जरा हट के

बात ज्यादा पुरानी भी नही है। अपन मस्त जी रहे थे, एकदम आइडियल लाइफ जो कोई लौंडा केवल सोच ही सकता है। पैसे, समय और कोई ज़िम्मेदारी नहीं। दिसम्बर का महीना था, पापा के एक दोस्त दूसरे शहर से हमारे यहां आने वाले थे अपने बच्चों के साथ। मैं काफी छोटा था जब उनसे मिला था, बस धुंधला याद था। खैर, अब मुझे आदेश जारी हुआ, अगले कुछ दिन मुझे घर पर देने हैं और राजू गाइड का काम करना है। अब अपन श्रवण कुमार, चले गए एयरपोर्ट अंकल ऑन्टी और बच्चों को लेने एकदम बेमन से। पहुंचे, गाड़ी पार्क की और गेट ओर प्रतीक्षा करने लगें, फ्लाइट भी आ चुकी थी लेकिन पार्टी का कोई पता नहीं! खैर मुझे फ़ोन आया, और एक मधुर ध्वनि कानों में पड़ी। ना हाई न हेलो, आप कहाँ हैं? मैंने पूछा जी आप कौन? मैं रति, रति कौन? जी शुक्ला अंकल की बेटी! ओह, मैंने कहा। फिर कॉर्डिनेट कर हम एक जगह सब मिले। घर वाले बताना भूल गए थे, की बच्चे नहीं वयस्क हैं! जैसे ही मेरी नज़र तब रति पर गयी,और बस, सही समझे, पिघल गया। खैर, पैर छुए अंकल आंटी के और गाड़ी में समान लाद एक मुस्कुराहट के साथ घर लौट आया। रति अपने नाम अनुरूप बहुत सुंदर है, सुदर्शन व्यक्तित्व, मो...