Posts

Showing posts from 2014

मन की बात

कहूँगा अगर सुनोगे तो चीखूंगा गर अनसुना कर दोगे इस दायरे में बांध कर अदना महसूस करता हूँ दूसरो की सुन कर बंधुआ महसूस करता हूँ आशय जीवन का सुर हीन हो गया है व्यथित मन है आहत हूँ चाहता हमेशा हूँ किसी से व्यक्त करूँ पर इस व्यथा को पी लेता हूँ अपने आप पर क्रोधित हूँ पर निवारण से अनजान क्या सुनोगे मुझे तुम खुद को अनसुना करता हूँ मन की बात शायद इसी तरह रखता हूँ .

आदमी

इस युग  के मायाजाल में बंदी बना है आदमी अपनों से ही खेल रजाए जा रहा है आदमी स्वप्नो की परिभाषाये बदल रहा है आदमी कही अपनों को लुटे कही परयो से रूठे नैतिकता के मापो में गिर रहा है आदमी स्वार्थो को साधे किन साधनो से खुद से ही कटता जा रहा है आदमी कल के मित्र आज के शत्रु बनाये जा रहा है आदमी कागज़ से सम्बन्धो को तौल  रहा है आदमी आशा निराशा के फेर में फँस रहा है आदमी उम्मीदों से घिर कर टूट रहा है आदमी काल से बैर कर उन्नत कर रहा है आदमी सतयुग के रावण सा कलयुग का राम है देवो को निराश कर रहा है, इस युग का आदमी कभी मिलो उस ईश्वर से , उनसे ये ज़रूर कहना भगवन अब  अवतार न लेना, खुद के नाश में ही अग्रसर है आदमी भूल गया कि सब नश्वर है, फिर भी जिये जा  रहा है आदमी ।