Posts

Showing posts from January, 2015

चलो उस ओर

थम सा जाता है पल जब आभास स्फूर्ति का होता है मन में बौराए मेरे ख्याल होते हैं , ह्रदय में गतिशील जज़्बात होते हैं जिस पल पर थम जाता है जीवन उस पल की ख़ुशी हमेशा ह्रदय में कुलकुल करती है जो लगे स्वप्न सा पर हो वास्तविक प्रतिकूल परिस्थिति में भी चिन्हित एक ऐसी चाह कुछ कर गुजरने की परीलोक की कथा सी लगे वह दुनिया के दिल कहे, सब बंधन बेड़ियां खोल लो और बस चलो उस ओर !